कानपुर जिले के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक अफजल अंसारी फेसबुक के माध्यम से हिन्दू लड़की के संपर्क में आया। उसने अपना हिन्दू नाम रमन बताकर लड़की को अपनी बहन बना लिया। दो वर्षों तक वह बातचीत करता रहा। इस दौरान उसने लड़की के घर आकर राखी भी बंधवाई। लड़की की मां को पूरा विश्वास हो गया था कि वह युवक उनकी बेटी को अपनी बहन मानता है। उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि वह हिन्दू नहीं है। मुस्लिम युवक, हिन्दू लड़की को बहलाने-फुसलाने में सफल हो गया। पर वही लड़का एक दिन लड़की को भगा कर ले गया और अब कन्वर्जन करा कर निकाह के लिए दबाव बना रहा है।

 इस घटना पर लड़की की मां का कहना है,”गत गुरुवार को उनकी बेटी अपनी सहेली के घर पर गई थी। जब रात हो गई और वह घर नहीं लौटी, तब उसके बारे में खोजबीन शुरू की गई। काफी देर हो जाने के बाद अफजल अंसारी ने फ़ोन करके कहा कि वह लड़की को भगा ले गया है और कन्वर्जन कराकर निक़ाह करेगा। मुझे क्या पता था कि भाई की आड़ में कोई दरिंदा इसके पीछे छिपा है। बहन कह कर उसने मेरी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया और फिर मौका देख कर उसे भगा ले गया।”

अफजल दुबई में काम करता है और मूल रूप से वह बिहार का रहने वाला है। लड़की के घर से 25 हजार रुपए, तीन लाख के गहने, बैंक की पासबुक एवं एटीएम गायब है। लड़की के बैंक एकाउंट में भी करीब डेढ़ लाख रुपए हैं। पुलिस का कहना है कि लव जिहाद और कन्वर्जन के बारे में जांच की जा रही हैं।

मुकेश पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here