भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद बुधवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह उनके पैतृक गांव भदोही पहुंचीं। आकांक्षा की मां अक्षरा से लिपटकर रोने लगीं। अक्षरा ने उन्हें सांत्वना दी। निष्पक्ष जांच कराने में सभी से सहयोग की अपील की। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने इस मामले में CM से जांच की मांग की है। उन्होंने अपना आंचल फैलाकर CM से बेटी की मौत की जांच में मदद की गुहार लगाई है।

उधर, सुसाइड केस में नामजद आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की लोकेशन गोरखपुर में पता चली है। वाराणसी पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार के घर गोरखपुर में दबिश दी। पुलिस ने रिश्तेदार का घर खंगाला। घंटों की कवायद के बाद पुलिस के हाथ खाली रहे। एसीपी सारनाथ ने जल्द ही समर सिंह और उसके भाई की गिरफ्तारी का दावा किया। मुंबई रवाना हुई टीम वहां समर सिंह के बारे में जानकारी जुटा रही है। सारनाथ पुलिस ने मेंहनगर आजमगढ़ में भी कई लोगों से घंटों तक पूछताछ की।

वहीं, भदोही में मृतका आकांक्षा दुबे के परिजन और गांव के लोग सड़क जाम करने के लिए पहुंच गए। हालांकि वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को सड़क जाम करने से रोक दिया।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जब आकांक्षा दुबे के घर पहुंचीं तो वहां भीड़ लग गई। इस कारण उन्होंने अपना चेहरा कवर कर लिया।

गमगीन अक्षरा गले लगकर मां को शांत कराती रहीं
बुधवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह आंकाक्षा के पैतृक गांव बरदाहा पहुंचीं। अक्षरा को देखते ही मां उनसे लिपट गईं और खूब रोईं। अक्षरा गले लगकर उन्हें शांत कराती रहीं। अक्षरा ने कहा कि आंकाक्षा का सुसाइड बेहद हैरान करने वाला है। आकांक्षा बहादुर लड़की थी। अच्छा काम कर रही थी। घटना ने मुझे अंदर से हिला दिया। विश्वास ही नहीं होता कि जो लड़की अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी देने के लिए काम कर रही थी, आज उसके परिजन उसके लिए आंसू बहा रहे हैं।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इस मामले में CM से जांच की मांग की है। उन्होंने अपना आंचल फैलाकर CM से बेटी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। उसे समर और संजय सिंह ने मिलकर मारा है। दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को लगातार टॉर्चर करते थे। किसी दूसरे के साथ काम नहीं करने का दबाव बनाते थे।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इस मामले में CM से जांच की मांग की है।

मां बोलीं- समर और संजय सामने आएं
मां ने कहा कि बेटी को अभी बहुत आगे जाना था, लेकिन अब वह नहीं रही। अब मेरा ध्यान कौन रखेगा। मेरा कौन सहारा बनेगा। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और बताएं क्या हुआ था। मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।

क्या लिखूं, क्या कहूं समझ नहीं आ रहा…: अक्षरा
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आकांक्षा दुबे की मां के साथ तस्वीर शेयर की। लिखा- ”क्या लिखूं, क्या कहूं समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज- कहां हो दीदी वाराणसी में? मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है। ये वही इतनी बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है। जागो और कुछ गलत करने से पहले अपने माता-पिता का एक बार सोचो।”

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आकांक्षा की याद में ये पोस्ट शेयर किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आकांक्षा की याद में ये पोस्ट शेयर किया है।

वाराणसी और आजमगढ़ के करीबियों की सूची
समर सिंह और संजय की तलाश में पुलिस ने करीबियों की सूची तैयार की है। उनसे भी बातचीत कर दोनों का पता लगाया जा रहा है। लोकल पुलिसकर्मी वाराणसी में उसके करीबियों के यहां नजर बनाए हैं। पटना, वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ के रिश्तेदार भी लिस्ट में शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक सारनाथ धर्मपाल सिंह ने बताया कि हम समर और संजय के करीब हैं। जल्द ही दोनों गिरफ्त में होंगे।

भदोही में सड़क जाम करने पहुंचे अभिनेत्री आकांक्षा के परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

सड़क जाम करने पहुंचे अभिनेत्री आकांक्षा के परिजन।

सड़क जाम करने पहुंचे अभिनेत्री आकांक्षा के परिजन।

भदोही में मृतका आकांक्षा दुबे के परिजन और गांव के लोग सड़क जाम करने के लिए पहुंच गए। जहां पहले से मौजूद पुलिस ने लोगों को सड़क जाम करने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा की हत्या की है। आकांक्षा भदोही जिले के बरदहा गांव की रहने वाली थी। 

आकांक्षा की मोबाइल नहीं खोल पाई पुलिस, भोजपुरी सिंगर समर की तलाश में मुंबई-पटना में छापे

आकांक्षा दुबे ने बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित होटल सोमेंद्रा रेजीडेंसी में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जांच जारी है। आकांक्षा के मोबाइल पर लास्ट वॉट्सऐप कॉल समर सिंह का ही आया था। एसीपी सारनाथ ने बताया कि आकांक्षा का मोबाइल नहीं खुल पाया है। मोबाइल में पासवर्ड और फिंगर प्रिंट स्कैन के चलते पुलिस मोबाइल को अनलॉक नहीं कर सकी है। फोन लखनऊ स्थित विधि अनुसंधान प्रयोगशाला में भेजा गया है। मोबाइल खुलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

आकांक्षा की भदोही से मुंबई पहुंचने की कहानी

आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जिले के बरदहा गांव की रहनी वाली थी। गांव के लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि उनके सामने खेलकर बड़ी हुई लड़की ने आखिर ऐसा कदम क्यों और कैसे उठा लिया। उनका कहना है कि गांव की बेटी टीवी पर आती थी। इतना पैसा कमा लेने के बाद भी उसको हम लोग याद थे। 

आकांक्षा की मौत के बाद दैनिक भास्कर की कवरेज

आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी। वह 27 साल की थीं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।

मुकेश पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here