गोरखपुर के साथ पूरे पूर्वांचल, बिहार के बड़े हिस्से और नेपाल के लोगों के लिए यह एक बड़ी खबर है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब एक और नई ट्रेन के रूप में राजधानी की तर्ज पर हमसफर ट्रेन की नई रफ़्तार और विश्वस्तरीय सेवा, सुविधा की सौगात मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की परंपरागत सांसद सीट की विरासत को जनता के दिए रिकार्ड मतों से जीतने वाले सांसद रवि किशन के गंभीर प्रयासों का परिणाम है यह सेवा। रेल मंत्री पियूष गोयल ने गोरखपुर से मुंबई के लिए हमसफर ट्रेन चलाने को स्वीकृत दे दी है। जल्द ही यह ट्रेन चलने लगेगी।

सांसद रवि किशन ने ने जानकारी देते हुए कहा कि गोरखपुर से मुंबई के लिए हमसफर ट्रेन की स्वीकृत पर मै प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री पियूष गोयल के प्रति आभार प्रकट करता हूं। इस स्वीकृत के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ जो आप सब ने मेरे प्रस्ताव पर विचार किया और अपनी स्वीकृत दी है। सांसद ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। आस-पास जिले के लोगों सहित पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती जिले के लोग भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करते हैं। नेपाल के लोग भी विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल करते है। यहां यात्रियों की वृहद संख्या है। ऐसे में गोरखपुर से मुंबई के लिए इस ट्रेन का चलना यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी। इससे यातायात में और सुविधा मिलेगी।

सांसद ने यह भी कहा कि नई रेलगाड़ियों का संचालन हो और अन्य मांगे जिसमें गोरखपुर से नई दिल्ली तक एक वन्दे भारत सुपर फ़ास्ट रेलगाडी के साथ ही सामान्य श्रेणी के डिब्बो की संख्या बढ़ाई जाए। गोरखपुर से पुरी तक नई ट्रेन। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस प्रतिदिन की जाए। सप्ताह में जाने वाली गोरखपुर पुणे प्रतिदिन नियमित किया जाए। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाए।इसके साथ ही यहां पैरामेडिकल ट्रेनिग सेंटर और आक्सीजन जनरेटर की स्थापना।

इसी के साथ सांसद ने शहर केल बापू पीजी कॉलेज के पास रेलवे गेट पर, सहजनवां रेलवे स्टेशन, नकहा रेलवे स्टेशन गेट संख्या 5 पर इन जगहों पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा यह भी आश्वासन दिया।
अवनीश पी. एन. शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here