राष्ट्रवादी मीडिया जगत के लिए ये अब तक की सबसे दुखद खबर है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना जो फिलहाल आजतक में कार्यरत थे के निधन के समाचार से पूरा देश स्तब्ध है। यह वह अशुभ समाचार है जिसे कोई भी सुनना नहीं चाहता, सुन लेने के बाद मानना नहीं चाहता। रोहित सरदाना एक व्यक्ति ही नहीं एक विचार थे जिसने नौकरियाँ बदलते हुए भी कभी उनके राष्ट्रवादी तेवर को बदलने नहीं दिया। उनका काम करने का जज़्बा हर किसी को पसंद आता था। राष्ट्रवादी पत्रकारिता के अग्रणी और ध्वजवाहक नामों में से एक रोहित सरदाना अपने शोधपरक और चुटीले अंदाज़ के लिए जाने जाते थे। पाखण्ड ढोती मीडिया के पारंपरिक गिरोहबाजी में कभी भी भरोसा न करते हुए अपने पूरे कर्मसाधना में रोहित हमेशा राष्ट्र प्रथम.. राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से अंतिम समय तक ऊर्जावान रहे और उसे निभाते रहे।

अपनी दो बच्चियों में सनातन संस्कृति का संस्कार बाँटते रोहित तो हर भारतीय पर्व त्योहारों में सनातन संस्कृति को कुटुंब भाव के साथ जीते हुए रोहित। यही सब था जो उन्हें न सिर्फ एक टीवी न्यूज एंकर के तौर पर देश-विदेश में लोकप्रिय बनाये हुए था बल्कि रोहित हर एक के दिल में विशेष स्थान रखते थे।

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ’रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए। भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति’.

जानकारी के अनुसार, सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति की ओर से ट्वीट किया गया कि लोकप्रिय न्यूज़ एंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने लिखा, ‘रोहित सरदाना के निधन से दुख पहुंचा है। उनके निधन से देश ने शानदार और निष्पक्ष पत्रकार को खो दिया है.ल। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे’।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है। अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में लिखा कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद ख़बर स्तब्ध कर देने वाली। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को ये दुख सहने का साहस दें। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के मंत्री हेमंता बिस्व शर्मा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ईश्वर ने रोहित सरदाना को अपने श्रीचरणों में स्थान दिया है इसे ईश्वरीय विधान मान कर देश स्वीकारने को मजबूर तो अवश्य है लेकिन राष्ट्रवादी पत्रकारिता के एक युवा ऊर्जावान स्थंभ के ढहने से बेहद व्यथित भी। ईश्वर हम सभी को भारतीय राष्ट्रवादी पत्रकारिता को लगे इस विराट धक्के को वहन करने की शक्ति दे।

राष्ट्र इंडिया की ओर से साथी राष्ट्रवादी पत्रकार रोहित सरदाना को अंतिम प्रणाम, श्रद्धांजलि… जय हिंद, वन्देमातरम।

अवनीश पी. एन. शर्मा
मुख्य संपादक
राष्ट्र इंडिया

अवनीश पी. एन. शर्मा

1 COMMENT

  1. 🙏भाई पवन अवस्थी जी के निधन के बाद आज रोहित जी का असमय निधन , स्तब्ध कर गया अवनीश जी , ईश्वर परिवार को सहनशक्ति दें और दिगंगत राष्ट्र वादी पत्रकार रोहित जी की पुण्यात्मा को अपने सृ चरणों में स्थान दें , ॐ शान्ति 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here